ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

सुरक्षाबलों के लिए मुसीबत बना ISIS का 'मोटा' आतंकी, उठाने के लिए बुलानी पड़ी ट्रक

IRAQ: दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन ISIS को बड़ा झटका लगा है. हाली ही में ISIS के खूंखार आतंकी को इराक के मोसुल शहर से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षाबलों की स्वाट टीम ने मोसुल श

सुरक्षाबलों के लिए मुसीबत बना ISIS का 'मोटा' आतंकी, उठाने के लिए बुलानी पड़ी ट्रक
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IRAQ: दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन ISIS को बड़ा झटका लगा है. हाली ही में ISIS के खूंखार आतंकी को इराक के मोसुल शहर से गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षाबलों की स्वाट टीम ने मोसुल शहर में आतंकी संगठन ISISI के ठिकाने पर छापेमारी कर शिफा अल निमा नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया आतंकी इतना मोटा था कि पुलिस के लिए वो मुसीबत बन गया.


250 किलो के आतंकी शिफा को पकड़ कर ले जाने में पुलिसवालों के पसीने छूट गये. ख़बरों के मुताबिक जब उसे गिरफ्तार किया गया तब वो बेड से उठ भी नहीं पा रहा था. आतंकी का वजन इतना ज्यादा था कि उसके लिए पुलिसवालों को ट्रक मंगानी पड़ी, और उसमें डालकर उसे जेल ले जाना पड़ा. सुरक्षाबलों ने उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन इसमें नाकाम रही फिर उसे ट्रक में डालकर ले जाना पड़ा. 


बताया जा रहा है कि शिफा अल निमा का काम अपने भाषणों के जरिए आतंकियों को तैयार करना और उनके दिमाग में ज़हर घोलना था. उसे शुरू से ही आईएसआईएस का बड़ा लीडर माना गया. मीडिया रिपोर्रट्स के मुताबिक शिफा फतवे जारी करता था, जिसके बाद आतंकी खुलकर कत्लेआम मचाते थे. आपको बता दें कि ISIS के आतंकी उसे 'जब्बा द जेहादी' कहते थे. वहीं इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद ISIS को बड़ा झटका लगा है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें