ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, इतना बढ़ गया महंगाई भत्ता

DA Hike: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी है। DA में 3% बढ़ोतरी की गई है और 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी गई है। MSP बढ़ाकर किसानों को भी राहत दी गई है।

DA Hike
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसके साथ ही DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है।


सरकार की इस घोषणा से करीब 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत लागू होगी और पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स पर भी लागू होगी। सरकारी आदेश के अनुसार, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 का बकाया DA, अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा। 


यह दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अतिरिक्त राहत लेकर आएगा। केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। यह इस साल की दूसरी और संभवतः अंतिम बढ़ोतरी मानी जा रही है। 


कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KV) खोलने को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि ये विद्यालय 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे।


कैबिनेट बैठक में किसानों को भी राहत दी गई है। सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रबी सीजन 2026-27 के दौरान करीब 297 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद का अनुमान है। इस खरीद के एवज में किसानों को कुल 84,263 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें