ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर मोदी सरकार को घेरेगी

DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नए जन जागरण अभियान का बिगुल बजा दिया है। राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों को लेकर बीजेपी सरकार

जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर मोदी सरकार को घेरेगी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नए जन जागरण अभियान का बिगुल बजा दिया है। राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. चलता जा रहा है बीजेपी सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान। अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे। 


राहुल गांधी के इस ऐलान को यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी ने पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के जरिए यूपी में अपनी पार्टी की सरकार वापसी का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसके साथ ही 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर भी बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी देखते हुए अब कांग्रेस भी मैदान में उतरने को तैयार है।


राहुल गांधी ने जो ऐलान किया है उसके मुताबिक बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस देश भर में 14 से 29 नवंबर तक के जन जागरण अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता पद यात्रा निकालेंगे। पार्टी की तरफ से जगह-जगह बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किए जाएंगे। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार की खामियों को जनता के बीच कैसे उजागर किया जाए पार्टी इस रणनीति के साथ अभियान चलाएगी। कांग्रेस या मानकर चल रही है कि महंगाई से देश का आम आदमी परेशान है और बेरोजगारी जैसी समस्या से युवा वर्ग जिस तरह निराश है उसके बीच पार्टी के जन जागरण अभियान को समर्थन मिल सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें