ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Bihar Weather: गर्मी का खेल खत्म? मौसम ले रहा है करवट, जाने ठंड कब तक देगी दस्तक?

Bihar Weather: भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार, झारखंड और कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। जानिए आपके राज्य का मौसम क

Bihar Weather
Bihar Weather
© google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


Bihar Weather: भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज से उत्तर भारत में मौसम साफ तौर पर बदलेगा और 8 अक्टूबर से तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती सिस्टम बनने से बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी दिखेगा असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल और उत्तराखंड में भी होगा, जहां अच्छी बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार यह इस सीजन का पहला बड़ा सिस्टम है, जो उत्तर भारत के मौसम को बदल देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर तक तेज बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

मंगलवार (8 अक्टूबर) के बाद बारिश कम हो जाएगी। 9 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा और रात का तापमान लगातार घटेगा। वहीं, बिहार में पिछले दो दिनों की तेज बारिश से हजारों एकड़ फसल डूब गई है। उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ने से कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।मध्य भारत में भी अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'शक्ति' अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका असर गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के रूप में दिखेगा।


इस बार अक्टूबर की शुरुआत मौसम की उठापटक से भरी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंड इस बार जल्दी आ सकती है और उत्तर भारत में सर्दी का असर पिछले वर्षों से ज्यादा तीव्र हो सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें