ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मॉल में शराब पार्टी के दौरान स्क्रीन पर चला दी रामायण, जानिए.. फिर क्या हुआ?

DESK: नोएडा स्थित गार्डन गलेरिया मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल के बार में लोग शराब पार्टी कर रहे थे, तभी मॉल की स्क्रीन

मॉल में शराब पार्टी के दौरान स्क्रीन पर चला दी रामायण, जानिए.. फिर क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: नोएडा स्थित गार्डन गलेरिया मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल के बार में लोग शराब पार्टी कर रहे थे, तभी मॉल की स्क्रीन पर रामानंद सागर की रामायण के सीन चलने लगे। इस नजारे को देख वहां मौजूद कुछ शख्स तो हैरान रह गए लेकिन नशे में धुत्त लोग थिरकने लगे।


वायरल हो रहे वीडियो में राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा है और दोनों के बीच बातचीत हो रही है। बार में मौजूद लोग शराब का ग्लास लेकर शोर मचाते दिख रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-39 थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।


इस वायरल वीडियो को लेकर कई हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बार में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है कि पार्टी के दौरान गलती से रामायण का क्लिप प्ले हो गया था। इसी दौरान किसी शख्स ने 13 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जो अब वायरल हो रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें