ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने की गौ सेवा, सामने आईं खुबसूरत तस्वीरें

DELHI: पूरे देश में कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में

मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने की गौ सेवा, सामने आईं खुबसूरत तस्वीरें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: पूरे देश में कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने के लिए आते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं।






मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। मकर संक्रांति के मौके पर स्नान, दान के साथ साथ गौ सेवा की भी पुरानी परंपरा है। हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। मकर संक्रांति के इस खास पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर गायों की सेवा करते दिखे। गायों के साथ पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में नजर आ रही गायों को पीएमओ में पाला गया है। ये गायें सामान्य गायों से अलग हैं। ये पुंगनूर नस्ल की गाये है जिसे दक्षिण भारत में विकसित किया गया है। इनकी ऊंचाई 3 से 5 फीट के बीच होती है और ये दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती हैं। तस्वीरों में ये गायें प्रधानमंत्री के आसपास घूमती नजर आ रही हैं और पीएम मोदी गायों को अपने हाथ से चारा खिलाते दिख रहे हैं। 








इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें