- Security Breach In Parliament : देश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देश के संसद की सुरक्षा में सेंध लगा है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। फ़िलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है। यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास की है। वह शख्स रेलभवन की तरफ से नई संसद भवन के अंदर पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह एक शख्स दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। हालांकि,सुरक्षाबलों ने आरोपी को पकड़ लिया और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। यह शक्श दीवाल खुदकर संसद के अंदर पहुंचा था।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूदकर संसद भवन परिसर मे घुस गया। यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास की है। वह शख्स रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंचा था। संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने आरोपी को पकड़ लिया है।
आपको बताते चलें कि, कुछ समय पहले की संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले की गई है। अति महत्वपूर्ण इमारत होने के कारण इसके चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर रहती है। लेकिन एक बार फिर इसकी सुरक्षा में सेंध लगी है।





