ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

दो लड़के महिला से कर रहे थे 'महापाप', बचाने के बजाये राह चलते दो और लड़कों ने किया गैंगरेप

MUMBAI: देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला मुंबई का है, जहां ट्रेन पकड़ने जा रही एक महिला के साथ 4 लड़कों ने गैंगर

दो लड़के महिला से कर रहे थे 'महापाप', बचाने के बजाये राह चलते दो और लड़कों ने किया गैंगरेप
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला मुंबई का है, जहां ट्रेन पकड़ने जा रही एक महिला के साथ 4 लड़कों ने गैंगरेप किया है. घटना कुर्ला इलाके के नेहरू नगर की है. 


पीड़िता महिला मंगलवार रात मध्यप्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. महिला कुर्ला स्टेशन से उतरकर पैदल लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर जा रही थी. रास्ते में वो शौच जाने के लिए एक जगह झाड़ियों में गयी तो वहां पहले से मौजूद सोनू तिवारी और नीलेश बारस्कर नाम के लड़कों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. इसी दौरान दो और लोग जो बाइक से उस रास्ते से जा रहे थे. उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप होता देखा तो उसे बचाने की बजाये बाइक सवार सिद्धार्थ वाघ और श्रीकांत भोगले नाम के दो अन्य लड़कों ने भी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला का मंगलसूत्र और 3 हजार रुपये छीनकर भाग गये.


घटना के बाद महिला ने किसी तरह 100 नंबर डायल करके पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया. वहीं दो अन्य आरोपी मौके से भाग गये थे. पुलिस ने रात भर उस इलाके में छापा मारा और दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें