ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

महिला डिप्टी कलेक्टर ने मारा थप्पड़...तो BJP कार्यकर्ताओं ने खींची चोटी

RAJGARH: CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कई जगहों पर इसके समर्थन में प्रदर्शन चल रहा है. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्श

महिला डिप्टी कलेक्टर ने मारा थप्पड़...तो BJP कार्यकर्ताओं ने खींची चोटी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAJGARH: CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कई जगहों पर इसके समर्थन में प्रदर्शन चल रहा है. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान महिला डिप्टी कलेक्टर के साथ बदसलूकी की गई है. प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए.


पूरा बवाल तब हुआ जब जिला प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं. तभी भीड़ से एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी खींच दी. प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी की गई और किसी ने उनकी चोटी खींच दी.


वहीं इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा है कि आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता. क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें