ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

महाकुंभ के 'महाजाम' पर CM योगी हुए गुस्से से आगबबूला, दो IPS अफसरों पर भड़के, कहा-सस्पेंशन की कार्रवाई तो बनती है

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भीषण ट्रैफिक जाम को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गये हैं। सीएम ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

Mahakumbh 2025
महाकुंभ के 'महाजाम' पर CM योगी हुए गुस्से से आगबबूला
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025:  महाकुंभ में जाने के लिए प्रयागराज से सटे यूपी के कई इलाकों में श्रद्धालुओं को भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम की समस्याओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के तमाम आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। सीएम योगी के निशाने पर खासकर प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर और एडीजी ट्रैफिक सत्यनारायण थे।  महाकुंभ 2025 के कारण यातायात की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति को संभालने के लिए सख्त निर्देश जारी करते हुए खुद कमान संभाल ली है। 


सूत्रों के मुताबिक ने सीएम योगी ने एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर से कहा कि आपके ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी है। आप कैसे अपनी ज़िम्मेदारियों से बच सकते हैं। सबको अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होगी और दूसरों पर अपनी जिम्मेदारी नहीं डालनी होगी। वहीं एडीजी ट्रैफिक सत्यनारायण से सीएम योगी बेहद नाराज दिखे।


मुख्यमंत्री ने भरी मीटिंग में एडीजी से कहा कि जब इतना जाम लग रहा था तो आप और आपकी टीम क्या कर रही थी। आपका काम तो सस्पेंशन वाला है। ट्रैफिक जाम की समस्या पर नाराज सीएम ने मीटिंग में कहा कि सभी क़ो पता है की छुट्टी वाले दिन भीड़ बढ़ती है तो शनिवार और रविवार क़ो आपने क्या व्यवस्था की। मुख्य स्नान के दिन आला अधिकारी मौके पर नहीं होते हैं। ऐसे में तो सस्पेंशन की कार्रवाई तो बनती है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें