ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- सरकार आज जवाब देगी

DELHI : प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद आज लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के कई सदस्य सदन में खड़े हो

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- सरकार आज जवाब देगी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद आज लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के कई सदस्य सदन में खड़े हो गए और इस मामले पर सरकार का रुख जानने की मांग करने लगे. लोकसभा में हंगामा होता देख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में जानकारी दी कि सरकार की तरफ से आज इस मामले पर जवाब दिया जाएगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से सामाजिक न्याय मंत्री लोकसभा में जवाब देंगे.


राजनाथ सिंह की तरफ से लोकसभा में दी गई जानकारी के बावजूद विपक्ष के सदस्य प्रश्नोत्तर काल को बाधित करते रहे. जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जब सरकार इस मामले पर जवाब देने को तैयार है तो फिर विवाद का सवाल ही नहीं उठता.


आपको बता दें कि प्रमोशन में रिजर्वेशन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने हफ्ते भर पहले एक फैसला दिया है. जिसमें यह कहा गया है कि प्रमोशन में आरक्षण को मौलिक अधिकार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कोई भी कोर्ट सरकारों को इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता कि वह प्रमोशन में रिजर्वेशन दे. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें