ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

लिफ्ट में फंसकर 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हो गई पूरी घटना

DESK : एक दर्दनाक तस्वीर मुंबई के धरावी से सामने आई है, जहां लिफ्ट में फंसकर एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. यह हादसा मुंबई के ध

लिफ्ट में फंसकर 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हो गई पूरी घटना
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक दर्दनाक तस्वीर मुंबई के धरावी से सामने आई है, जहां लिफ्ट में फंसकर एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. 

यह हादसा मुंबई के धारावी इलाके की घोषी शेल्टर बिल्डिंग में हुई है. घटना शनिवार दोपहर 1 बजे की है. बताया जाता है कि इसी बिल्डिंग में रहने वाले तीन भाई बहन ग्राउंड फ्लोर पर खेलने के दौरान लिफ्ट में चढ़े और लिफ्ट का बटन दबा दिया. 

 कुछ ही पल में लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक आ गई, पहले दोनों लड़की बाहर निकली उसके बाद पांच वर्षीय हुजैफा बाहर निकलता है, लेकिन इस से पहले की हुजैफा बाहर निकलता लिफ्ट के बाहर का लकड़ी का दरवाजा बंद हो जाता है, हुजैफा लिफ्ट के दरवाजे और बाहर के लकड़ी के दरवाजे के बीच मे फंस जाता है, और अगले ही पल लिफ्ट चल पड़ती है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. 

लकड़ी के दरवाजे और लिफ्ट के दरवाजे के बीच फंसा हुजैफा भी लिफ्ट के साथ नीचे चला जाता है और हुजैफा की मौत हो जाती है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और हुजैफा को बाहर निकाला गया पर तबतक उसकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद साहू नगर पुलिस ने एडीआर के तहर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें