ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी

CBSE New Notice: CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन को लेकर स्कूलों को एक रिमाइंडर भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को छात्रों की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जल्द जमा करनी होंगी, क्योंकि लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख म

CBSE New Notice
CBSE New Notice
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBSE New Notice: CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन को लेकर स्कूलों को एक रिमाइंडर भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को छात्रों की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जल्द जमा करनी होंगी, क्योंकि लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं। जानें क्या हैं CBSE की नई नोटिस... 


कक्षा 9 और 11 के रजिस्ट्रेशन को लेकर रिमाइंडर

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने स्कूलों को याद दिलाया है कि वे कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की जानकारी समय पर जमा करें। यह रजिस्ट्रेशन शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए किया जा रहा है।


नोटिस में क्या कहा गया है?

CBSE ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है। यानी अब स्कूलों के पास केवल 3 दिन बचे हैं (आज 14 अक्टूबर 2025 से)। यह चौथी बार है जब बोर्ड ने स्कूलों को रिमाइंडर भेजा है।


स्कूलों को क्या करना है?

छात्रों ने जो विषय चुने हैं, उनकी सही जानकारी दें।

छात्रों की जो लिस्ट भेजी जा रही है, उसकी जांच अच्छे से कर लें।

सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन डेटा पूरा और ठीक से वेरिफाई किया गया हो, यह पक्का करें।


CBSE का अलर्ट

CBSE ने साफ कहा है कि अगर स्कूलों ने गलत या अधूरी जानकारी भेजी, तो आगे चलकर स्कूल या छात्रों को परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी डेटा एकदम सही और पूरी तरह से जांचा हुआ होना चाहिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें