ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

लॉन्ग हेयर स्टाइल की सनक ने छीन ली 'जिंदगी', मां ने कटवा दिये बाल तो लड़के ने की आत्महत्या

CHENNAI: हेयर स्टाइल के चक्कर में एक लड़के ने जिंदगी को ही अलविदा कह दिया. चौंकाने वाली ये घटना चेन्नई की है, जहां एक लड़के को लंबे बाल रखने बेहद पसंद थे, लेकिन मां ने जब उसके

लॉन्ग हेयर स्टाइल की सनक ने छीन ली 'जिंदगी', मां ने कटवा दिये बाल तो लड़के ने की आत्महत्या
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHENNAI: हेयर स्टाइल के चक्कर में एक लड़के ने जिंदगी को ही अलविदा कह दिया. चौंकाने वाली ये घटना चेन्नई की है, जहां एक लड़के को लंबे बाल रखने बेहद पसंद थे, लेकिन मां ने जब उसके बाल कटवा दिये तब उसने आत्महत्या कर ली. हेयर स्टाइल को लेकर मां की डांट-फटकार से लड़का इतना दुखी हो गया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया.


बताया जा रहा है कि मोहना नाम की महिला फिल्म सिटी में काम करती है. उसका 17 साल का बेटा कुंदरथूर में पढ़ता था. 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर उसका बेटा मां से मिलने के लिए घर आया था. इस दौरान बेटे के लंबे बाल देखकर उसकी मां ने जमकर डांट लगाई. 19 जनवरी की सुबह मोहना अपने बेटे को लेकर नाई की दुकान पर गई और जबरदस्ती उसके बाल कटवा दिये.


इस घटना से लड़का इतना आहत हो गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काम से जब मोहना लौटी तब फंदे से लटकती बेटे की लाश देखकर उसके होश उड़ गये. मोहना को ये भरोसा नहीं हो पा रहा है कि महज छोटी सी बात पर उसका बेटा ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. वहीं पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें