ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Kota Gas Leak: केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, 13 स्कूली बच्चे बेहोश होकर गिरे

Kota Gas Leak: कोटा जिले में स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड (CFCL) में गैस रिसाव होने के कारण उसके पास स्थित सरकारी स्कूल के 13 बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 Kota Gas Leak
कोटा में केमिकल फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kota Gas Leak: बड़ी खबर राजस्थान के कोटा से है, जहां चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव होने के कारण उसके पास स्थित सरकारी स्कूल के 13 बच्चे बेहोश हो गए। उनमें से 7 बच्चों को कोटा एमबीएस अस्पताल में रेफर किया गया है।


खबरों के मुताबिक सिमलिया थाना इलाके में कोटा-बारां हाईवे पर गढ़ेपान में स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड से अचानक से गैस का रिसाव होने लग गया। गैस लीक का शिकार बच्चे हो गए। इस प्लांट के पास ही सरकारी स्कूल है। गैस के रिसाव के कारण एक के बाद एक करके 13 बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए। बेहोश हुए बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज शुरू किया गया है। अचेत हुए बच्चों में से सात की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी स्कूली बच्चों का CFCL डिस्पेंसरी में इलाज किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें