ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

5 लाख का इनामी गैंगस्टर गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, पुलिस को देख प्रेमिका के गर्दन पर चाकू रख मारने की दी धमकी

DESK: 5 लाख का इनामी गैंगस्टर पपला गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था. पुलिस को देखते ही उसने फिल्मी स्टाइल में अपनी प

5 लाख का इनामी गैंगस्टर गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार, पुलिस को देख प्रेमिका के गर्दन पर चाकू रख मारने की दी धमकी
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  5 लाख का इनामी गैंगस्टर पपला गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था. पुलिस को देखते ही उसने फिल्मी स्टाइल में अपनी प्रेमिका के गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि इसकी हत्या कर दूंगा. पुलिस वापस लौट जाए. लेकिन पुलिस जब वापस नहीं लौटी तो वह छत से कूदकर भागने लगा. पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है. 

कोर्ट में दोनों की हुई पेशी

दोनों को पुलिस ने आज अलवर के बहरोड़ कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद नीमराणा थाने की अलग-अलग बैरक में पपला और उसकी गर्लफ्रेंड जिया को रखा गया था. दोनों से पुलिस ने पूछताछ की. दोनों ने कई राज खोले है. 


गर्लफ्रेंड चलाती है जिम

गैंगस्टर कोल्हापुर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था. उसने अपना नाम भी बदल लिया था उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. उसकी गर्लफ्रेंड का नाम जिया है. वह जिम चलाती है. वह अपने पास गैंगस्टर को छिपाकर रखी थी.


एके 47 से थाना पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे गुर्गे

कई क्राइम करने वाले गैंगस्टर को 6 सितंबर 2019 को अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था, लेकिन इस बीच अगले ही दिन एके 47 से थाना पर हमला कर उसके गुर्गे उसको छुड़ाकर ले गए. इस दौरान उसके गुर्गों ने लॉकअप तोड़ा था और थाने पर 20 राउंड फायरिंग की थी. जिसके बाद राजस्थान पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें