ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर 'भारतीय सेना' ने भावुक करने वाला एक वीडियो जारी किया

DESK:- कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। भारत के इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दो साल पूर्व आज ही

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर 'भारतीय सेना' ने भावुक करने वाला एक वीडियो जारी किया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:- कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। भारत के इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। दो साल पूर्व आज ही के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत ने अपने 40 CRPF जवानों को खोया था। इस हमले के बाद भारत ने ऐसा कदम उठाया जिसकी पाकिस्तान समेत अन्य देशों ने कभी कल्पना तक नहीं की थी। भारत ने ऐसा बदला लिया कि जिसे याद कर पाकिस्तान आज भी कांप उठता है। पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया वही दर्जनों आतंकवादियों को ठिकाने लगाया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संस्था FATF ने भी पाकिस्तान पर आतंकी फंडिंग को लेकर लगातार शिकंजा कसने का काम किया।

भारतीय सेना ने इन शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। चिनार कॉर्प्स के ट्विटर हैंडल से जारी यह वीडियो बेहद भावुक करने वाला है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि CRPF की बसों को टारगेट करने वाला आत्मघाती आतंकवादी 20 वर्षीय आदिल अहमद डार था। जिसने अपने घर से महज 10 किलोमीटर दूर हाइवे पर CRPF पर हमला बोला था। इस आतंकी हमला में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे जबकि 70 घायल हुए थे।


वीडियो में यह दिखाया गया कि इस हमले के चलते भारत ने पाकिस्तान से 'Most Favoured Nation' का दर्जा वापस ले लिया। साथ ही व्यापार बंद कर दिए और कूटनीतिक मोर्च पर उसकी घेरेबंदी की जाने लगी। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे करीब 18 ताबूत ऐसे थे जिन्हें लगभग खाली ही उनके परिवारों को सौंपा गया था। वीडियो के बैकग्राउंड में जो 'केसरी' फिल्म के देश भक्ति गीत को लगाया गया है। यह वीडियो बेहद भावुक करने वाला है जिसे देखकर इस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 




इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें