ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

करवा चौथ पर पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, जेठ के साथ रहने का लिया फैसला

करवा चौथ के दिन एक महिला ने अपने पति को छोड़कर जेठ के साथ रहने का फैसला किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति बनी। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है और किसी ने भी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

UP
करवा चौथ पर पति को दिया बड़ा झटका
© AI
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: करवा चौथ के दिन आमतौर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक अलग ही मामला सामने आया। टिकरा गांव की आरती ने इस दिन अपने पति अमरजीत को छोड़कर अपने जेठ राजेंद्र के पास रहने का फैसला ले लिया। उसके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। 


दरअसल आरती और अमरजीत की शादी पांच साल पहले हुई थी। अमरजीत कामकाज के सिलसिले में शहर में रहते हैं, जबकि आरती गांव में ही रहती थी। अमरजीत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उनकी पत्नी राजेंद्र के संपर्क में थी। कई बार समझाने के प्रयास के बावजूद आरती शहर जाने के लिए तैयार नहीं हुई।


करवा चौथ के दिन अमरजीत जब शहर से घर लौटे, तो उन्होंने पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते देखा। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरती ने अमरजीत पर नशा करने का आरोप लगाते हुए अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और कहा कि वह राजेंद्र के साथ रहेगी।


राजेंद्र ने भी आरती के साथ अपने संबंध की बात स्वीकार की। अंततः तीनों थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन आरती अपने फैसले पर अड़ी रही। अंततः अमरजीत ने पत्नी को राजेंद्र के पास जाने की लिखित सहमति दे दी। प्रभारी निरीक्षक जामो विनोद सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है और किसी ने भी कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें