ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Viral Video: पिछले 30 साल से खाना नहीं बल्कि इंजन ऑयल पीकर जिंदा है यह शख्स, हर दिन इतनी है खुराक

Viral Video: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का एक शख्स पिछले 30 सालों से इंजन ऑयल पी रहा है। ‘ऑयल कुमार’ के नाम से मशहूर यह व्यक्ति सामान्य खाना नहीं खाता और फिर भी पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Viral Video: कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपनी बेहद असामान्य खान-पान की आदत को लेकर चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स पिछले तीन दशकों से चावल या रोटी जैसी सामान्य चीज़ों की बजाय इंजन ऑयल पीकर जीवित है।


यह व्यक्ति कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का रहने वाला है और स्थानीय लोग इसे प्यार से 'ऑयल कुमार' के नाम से जानते हैं। उसकी यह आदत हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वायरल रील के जरिए सामने आई, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया।


सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि ऑयल कुमार हर दिन करीब 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल का सेवन करता है, और इसके बावजूद उसे कभी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई है। खास बात यह भी है कि वह इंजन ऑयल के साथ नियमित रूप से चाय भी पीता है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जब स्थानीय लोग उसे भोजन देने की कोशिश करते हैं, तो वह उन्हें मना कर देता है और एक बोतल से इंजन ऑयल पीते हुए नजर आता है। पोस्ट के अनुसार, ऑयल कुमार का मानना है कि उसका यह असामान्य जीवन भगवान अयप्पा के आशीर्वाद का परिणाम है। वह कहता है कि बिना ईश्वरीय कृपा के इतने लंबे समय तक सिर्फ इंजन ऑयल पर जीवित रहना संभव नहीं है।


हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि इंजन ऑयल इंसानों के खाने या पीने के लिए नहीं बना होता। यह अत्यंत हानिकारक और विषैला हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इंजन ऑयल का सेवन शरीर के भीतरी अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है और मृत्यु का कारण बन सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें