ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी से की बात, पीएम बोले- मुश्किल घड़ी में भारत आपके साथ

DELHI: इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत

जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी से की बात, पीएम बोले- मुश्किल घड़ी में भारत आपके साथ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में भारत इजरायल के साथ है।


इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान इजराइल के मौजूदा हालात की जानकारी दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है कि, ‘इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किलघड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपोंकी कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है'।


बता दें कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने शनिवार की सुबह इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दाग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। हमास के अतंकवादियों ने इजराइल की सीमा में घुसकर आतंक मचाया था और सैकड़ों लोगों की जान ली थी। हमास के अटैक में अब तक 900 से ज्यादा इजराइली मारे जा चुके हैं। मृतकों में सेना के जवानों के साथ साथ आम नागरिक भी शामिल हैं। पूरी दुनिया की नजर इस जंग पर टिकी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें