ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार में महागठबंधन के झगड़े में तेजस्वी को झारखंड में गंवानी पड़ेगी सत्ता! JMM ने दी चेतावनी, 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

बिहार में महागठबंधन के भीतर मचे घमासान की गूंज अब झारखंड तक पहुंच गई है। झामुमो ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए बिहार में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है और झारखंड में गठबंधन की समीक्षा की चेतावनी दी है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में लगी आग की लपटें झारखंड पहुंच गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर धोखा देने का आरोप लगाया है. पार्टी ने बिहार में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया. इसके साथ ही ये चेतावनी दी है कि वह झारखंड में अपने गठबंधन की समीक्षा करेगी.


RJD ने धोखा दिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार में उनकी पार्टी के साथ धोखा हुआ है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने काफी पहले से ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों से बात की थी कि उसे बिहार के चुनाव में महागठबंधन की ओऱ से सीट चाहिये. लेकिन कोई नोटिस नहीं लिया गया. 


झामुमो के महासचिव ने कहा कि उनकी मुख्य शिकायत आरजेडी औऱ तेजस्वी यादव से है. क्योंकि आरजेडी ही बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में हमेशा आरजेडी को सम्मान दिया. 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी से सिर्फ एक विधायक जीते लेकिन हेमंत सोरेन ने उन्हें भी 5 साल तक मंत्री बनाये रखा. 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद भी आरजेडी के विधायक को महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया गया. लेकिन बिहार में इसकी कद्र नहीं की गयी.


झारखंड में गठबंधन की समीक्षा करेंगे

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी को सिर्फ धोखा मिला है. लेकिन पार्टी इससे हताश नहीं है. पार्टी पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगी और चुनाव के बाद भी अपना आधार बढ़ायेगी. ताकि बिहार के लोग हेमंत सोरेन को अपना नेता मानें. सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में भी अपने मौजूदा गठबंधन की समीक्षा करेगी.


क्या झारखंड की सत्ता से बाहर होगी आरजेडी?

सवाल ये उठ रहा है कि क्या झारखंड में आरजेडी सत्ता से बाहर होगी. झारखंड में आरजेडी के 4 विधायक हैं और उसके कोटे से संजय यादव राज्य सरकार में मंत्री हैं. हेमंत सोरेन को अपनी सरकार चलाने के लिए आरजेडी की मदद की जरूरत नहीं है. अब हेमंत सोरेन की पार्टी कह रही है कि वह गठबंधन की समीक्षा करेगी. ऐसे में ये चर्चा हो रही है कि आरजेडी को सत्ता से बाहर किया जा सकता है.


बिहार में 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई औऱ पीरपैंती सीट शामिल है. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रचार करने के लिए खुद हेमंत सोरेन बिहार जायेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें