ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

घाटी में 5 जवानों की शाहदत का बदला पूरा, 3 आतंकी मार गए.. वीरेंद्र पासवान का हत्यारा भी ढेर

DESK : जम्मू कश्मीर घाटी में पांच भारतीय जवानों की शहादत का बदला पूरा हो गया है। शोपियां में चल रहे एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के स

घाटी में 5 जवानों की शाहदत का बदला पूरा, 3 आतंकी मार गए.. वीरेंद्र पासवान का हत्यारा भी ढेर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : जम्मू कश्मीर घाटी में पांच भारतीय जवानों की शहादत का बदला पूरा हो गया है। शोपियां में चल रहे एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में जिन्हें ढेर किया गया उनमें एक आतंकी की पहचान गांदरबल के रहने वाले मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। मुख्तार शाह ने ही पिछले दिनों बिहार के वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी। वीरेंद्र पासवान रेहड़ी लगाने का काम करता था। 


मुठभेड़ खत्म होने के बाद कश्मीर जोन कि पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक शोपियां में जिन तीन आतंकियों को मार गिराया गया वह लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखते थे। मुख्तार शाह की पहचान कर ली गई है लेकिन बाकी के दो आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। इन आतंकियों के पास से भारी तादाद में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। इलाके में मुठभेड़ चल रहा था वहां अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 


घाटी में एक बार फिर से आतंकी सिर उठा रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर इससे ना केवल सुरक्षाबल है बल्कि आम लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को पुंछ के सुरनकोट एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आतंकियों से हुई। जिसके बाद सेना के एक जेसीओ और 4 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान यह सभी शहीद भी हो गए। नायक सूबेदार जसविंदर सिंह जेसीओ थे और वह पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले थे। इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले नायक मनदीप सिंह, पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले सिपाही गज्जन सिंह, यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले सिपाही सरज सिंह और केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले सिपाही वैशाख एच इस मुठभेड़ में शहीद हुए थे लेकिन सेना ने कार्रवाई करते हुए अब तक इन आतंकियों को मार गिराया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें