ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

इस राज्य में पूरे मई महीने जारी रह सकता है लॉकडाउन, CM ने दिए संकेत

DESK : देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस बीच देश के एक बड़े राज्य ने लॉकडाउन को मई महीने के अंत तक जारी रखने के संकेत दिए हैं। सीएम ने सर्वदलीय नेताओं के साथ बैठक कर इस

इस राज्य में पूरे मई महीने जारी रह सकता है लॉकडाउन, CM ने दिए संकेत
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस बीच देश के एक बड़े राज्य ने लॉकडाउन को मई महीने के अंत तक जारी रखने के संकेत दिए हैं। सीएम ने सर्वदलीय नेताओं के साथ बैठक कर इस पूरे मसले पर बातचीत की है।


महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि राज्य के कोरोना रेड जोन में मई के अंत तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। विशेष रूप से मुंबई और पुणे महानगरीय क्षेत्रों में, जिनका महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में 90फीसदी योगदान है।


नेताओं ने बैठक में सरकार को सुझाव दिया कि कैसे स्थिति को अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकता है। बीजेपी के प्रवीण दरेकर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता और वंचित बहुजन अघडी नेता प्रकाश अंबेडकर ने बताया कि सीएम तालाबंदी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना( MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि एसआरपीएफ प्लाटून को विशेष रूप से मुंबई में नियंत्रण क्षेत्रों में तैनात किया जाना चाहिए।


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में स्थिति गंभीर और कोविड -19 वार्ड में भर्ती मरीजों के बगल में  शव पड़े है। उन्होंने कहा कि मुंबई में शराब की दुकानें खोलने का कदम सही नहीं था। रोगियों का परीक्षण किया जाना चाहिए। राज्य को औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए एक राजकोषीय पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने की योजना पर काम किया जाना चाहिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें