ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

इस कोरोना फाइटर के जज़्बे को सलाम, लॉकडाउन की ड्यूटी के बाद मास्क बना बांट रहीं लोगों को

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी खबर देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमारे देश में कोरोना के मरीजों की रफ्तार दुनिया के मुकाबले कम है। देश में कोरोना से कुल 2902 लोग संक्रमित हुए

इस कोरोना फाइटर के जज़्बे को सलाम, लॉकडाउन की ड्यूटी के बाद मास्क बना बांट रहीं लोगों को
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी खबर देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमारे देश में कोरोना के मरीजों की रफ्तार दुनिया के मुकाबले कम है।  देश में कोरोना से कुल 2902 लोग संक्रमित हुए हैं। कल से अबतक 601 नए केस आए हैं तो वहीं 68 लोगों की मृत्यु हुई है। 12 की मौत कल से लेकर अबतक में हुई है। ऐसे में हर भारतवासी इस बीमारी को मात देने के लिए लॉकडाउन हैं। लेकिन इस महाआपदा के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती है जो दिल को सुकून देने वाली होती है। हम आपको एक ऐसी पुलिसवाली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी ड्यूटी तो बजा ही रही हैं साथ ही साथ एक ऐसा काम भी कर रही कि जानकर आपको सैल्यूट करने का दिल करेगा। 


मध्य प्रदेश के सागर जिले में खुरई देहात थाने में बतौर सिपाही तैनात हैं सृष्टि श्रोतिया।सृष्टि लॉकडाउन में पूरी तत्परता की साथ पुलिस वाली ड्यूटी निभाती हैं। लेकिन लाकडाउन जैसी कड़ी ड्यूटी के बाद घर आकर वो आराम नहीं करती बल्कि मास्क बनाने में जुट जाती हैं। ये मास्क थाने के स्टाफ से लेकर आम जनता तक को बांटती हैं ताकि लोग कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रह सकें। सृष्टि के बनाए मास्क को पहन कर ही थाना के सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित ड्यूटी बजा रहे हैं। इतना ही नहीं सृष्टि मास्क बना कर लोगों के बीच भी बांटती है। सृष्टि के इस काम में अब थाना के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं। 


सृष्टि बताती है कि हमारे यहां मास्क आदि की सुविधा नही थी। फिर मन मे आया की मास्क बनाकर दिए जाएं। पिछले तीन-चार दिनों से इनको  बनाकर  मुफ्त में  बांट रही है ।वही थाना  प्रभारी रोहित मिश्र भी सृष्टि की दोहरी ड्यूटी से गद्गद हैं। वे कहते हैं कि थाने के बाद जनता के लिए मास्क बनाती है । अच्छा कार्य कर रही है । हमारी पुलिस लोगो को मास्क के अलावा लॉकडाउन में लोगो के खाने पीने की व्यवस्था भी कर रहा है। सृष्टि लोगों को मास्क बांटने के साथ-साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन और कोरोना से बचाव के उपायों को भी बताती हैं। ऐसे जांबांज महिला पुलिसवाली की जांबांजी को हमारा भी सलाम। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें