ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

IPC की जगह लेगा नया आपराधिक कानून, जानिए.. देश में कब से लागू होगा; सरकार ने बता दिया डेट

DELHI: आईपीसी की जगह देश में नया आपराधिक कानून जल्द ही लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। देश में आगामी 1 जुलाई से भारतीय नागरिक सुरक्षा स

IPC की जगह लेगा नया आपराधिक कानून, जानिए.. देश में कब से लागू होगा; सरकार ने बता दिया डेट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: आईपीसी की जगह देश में नया आपराधिक कानून जल्द ही लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। देश में आगामी 1 जुलाई से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। पिछले साल 21 दिसंबर को संसद से इन तीनों कानूनों को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ने 25 दिसंबर को अपनी स्वीकृति दे दी थी।


दरअसल, देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पिछले साल संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन में विधेयक पेश किया था। इसके बाद इसे गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति के पास भेजा गया था। समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद इसे संसद के शीतकालीन सत्र में पास कर दिया गया। संसद से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया और राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी।


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, नए कानूनों के प्रावधान आगामी 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। ये तीनों कानून सदियों पुराने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। नए कानूनों का उद्देश्य आतंकवाद की स्पष्ट परिभाषा देने, राजद्रोह को खत्म किए जाने और कई अन्य बदलावों के साथ-साथ राज्य के खिलाफ अपराध नामक एक नए सेक्शन को पेश करना और ब्रिटिश काल से चले आ रहे कई कानूनों को पूरी तरह से बदलना है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें