ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

भारत से मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश, फ्लाइट में सवार थे 6 लोग

DELHI: भारत से मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त इस विमान पर 6 लोग सवार थे।अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में विमान क्रैश हुआ है। अफगान मी

भारत से मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश, फ्लाइट में सवार थे 6 लोग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: भारत से मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त इस विमान पर 6 लोग सवार थे।अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में विमान क्रैश हुआ है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि कल रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक टीम को हादसे की जगह कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह एक रूसी चार्डर विमान था जो भारत से मॉस्को जा रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया हालांकि इस मामले पर MoCA और DGCA की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।


MoCA और DGCA के सूत्रों के मुताबिक, क्रैश हुआ विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है। प्लेन रूस में रजिस्टर्ड होने की बात सामने आ रही है। किसी भी भारतीय एयरलाइन के पास रूस रजिस्टर्ड विमान नहीं है। अभी तक विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि यह कोई विदेशी विमान हो सकता है हालांकि, अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें