ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

दोषियों को माफ करने की सलाह पर भड़कीं निर्भया की मां, कहा- ऐसे लोगों के कारण बच जाते हैं बलात्कारी

DELHI: सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह के गुनहगारों को माफ कर देने की सलाह पर निर्भया की मां भड़क गईं हैं. गुस्साई निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि 'आखिर इंदिरा जयसिंह मुझे

दोषियों को माफ करने की सलाह पर भड़कीं निर्भया की मां, कहा- ऐसे लोगों के कारण बच जाते हैं बलात्कारी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह के गुनहगारों को माफ कर देने की सलाह पर निर्भया की मां भड़क गईं हैं. गुस्साई निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि 'आखिर इंदिरा जयसिंह मुझे यह सुझाव देने वाली हैं कौन? पूरा देश दोषियों को फांसी चाहता है. निर्भया की मां ने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि उनके जैसे लोगों की वजह से ही रेप पीड़िताओं के साथ न्याय नहीं हो पाता है और बलात्कारी बच जाते हैं'.


निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि, 'विश्वास नहीं होता है कि आखिर इंदिरा जयसिंह मुझे ऐसा सुझाव देने की हिम्मत कैसे कर सकती हैं. बीते सालों में सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मुलाकात हुई. उन्होंने एक बार भी हालचाल नहीं पूछा और आज वह दोषियों के लिए बोल रही हैं. निर्भया की मां ने कहा कि ऐसे लोग रेपिस्टों का समर्थन करके अपनी आजीविका कमाते हैं और इसी कारण देश में रेप की घटनाएं रुक नहीं रही हैं.


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह ने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा था कि जैसे उन्होंने पति राजीव गांधी के हत्यारों को माफ कर दिया था, वैसे ही निर्भया की मां को भी निर्भया के गुनहगारों को माफ कर देना चाहिए.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें