Hindi News / india / जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग,...

जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग, हादसे की जांच शुरू

IAF Aircraft Accident: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के बाद आग की चपेट में आ गया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि क्रू की स्थिति पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 13, 2026, 11:31:05 AM

IAF Aircraft Accident

- फ़ोटो Google

IAF Aircraft Accident: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसमें अचानक आग लग गई।


सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस परिसर के भीतर हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।


जानकारी के अनुसार, AN-32 विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान में धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


भारतीय वायुसेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है।