ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

हैदराबाद केस की सड़क से संसद तक गूंज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- महिलाओं पर अपराध के खिलाफ और कठोर कानून बनाने के लिए तैयार

DELHI: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना का विरोध देशभर में हो रहा है. इस घटना के खिलाफ हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर लोग उतर गये हैं. गैंगरेप

हैदराबाद केस की सड़क से संसद तक गूंज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- महिलाओं पर अपराध के खिलाफ और कठोर कानून बनाने के लिए तैयार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना का विरोध देशभर में हो रहा है. इस घटना के खिलाफ हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर लोग उतर गये हैं. गैंगरेप और हत्या के दोषियों को सरेआम सूली पर लटकाने की लोगों ने मांग की है. वहीं इस केस की गूंज संसद तक पहुंच गई है.


लोकसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद की घटना को वीभत्स बताया है. राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा है कि हैदराबाद में अमानवीय कृत्य हुआ है. इस घटना से पूरा देश आहत है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कठोरतम कानून बनाने के लिए सरकार तैयार है. राजनाथ सिंह ने कहा कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई के लिए सरकार तैयार है. 

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है. सभी ने निंदा की है. इसमें जो भी अपराधी हैं उसको सजा मिले. निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. महिलाओं पर अपराध के खिलाफ और कठोर कानून बनाने को हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि फैसला लोकसभा अध्यक्ष पर छोड़ता हूं, जिस कानून को बनाने की सहमति बनेगी हम उसे बनाने के लिए तैयार हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें