ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

UPI ID Setting: अब आप खुद के पसंद से कर सकते हैं UPI ID सेट, जानें... कैसे?

UPI ID Setting: क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपनी पसंद की UPI ID भी सेट कर सकते हैं? जी हां, डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए, पेटीएम ने हाल ही में एक ऐसा ही शानदार फीचर पेश किया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंद की UPI ID

UPI ID Setting
UPI ID Setting
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UPI ID Setting: क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपनी पसंद की UPI ID भी सेट कर सकते हैं? जी हां, डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए, पेटीएम ने हाल ही में एक ऐसा ही शानदार फीचर पेश किया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंद की UPI ID सेट कर सकते हैं, बताते हैं आपको कैसे?


Paytm ने डिजिटल पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स अपनी पसंद की UPI ID खुद बना सकते हैं। पहले पेमेंट करते समय यूजर्स को ऐप द्वारा दी गई डिफ़ॉल्ट ID पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों बनी रहती है, क्योंकि अब आपको पेमेंट करते समय अपना मोबाइल नंबर या ईमेल ID दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह आप एक कस्टम टेक्स्ट UPI ID का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि अपने नाम या किसी यूनिक शब्द के साथ ID बना सकते हैं।


इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Paytm ऐप खोलना होगा। इसके बाद ऊपर बाएं कोने में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। फिर 'UPI & Payment Settings' के विकल्प पर जाएं और वहां 'Try Personalised UPI ID' का ऑप्शन चुनें। इसके बाद आप अपनी पसंद की UPI ID टाइप कर सकते हैं या ऐप द्वारा दिए गए सुझावों में से कोई चुन सकते हैं। अंत में Confirm पर क्लिक करते ही आपकी नई ID एक्टिव हो जाएगी और आप उसे पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।


यह फीचर पहले सिर्फ Yes Bank और Axis Bank के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब HDFC Bank और SBI के ग्राहक भी इसका लाभ उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही Google Pay और PhonePe जैसे बड़े ऐप्स भी इसी तरह की सुविधा देने वाले हैं। हालांकि फिलहाल ये सभी यूजर्स को उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी के लिए रोल आउट किया जा सकता है।


कुल मिलाकर, यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो डिजिटल पेमेंट करते समय अपनी पहचान और जानकारी को गोपनीय रखना चाहते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें