ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

एक और मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना, जांच में सीएम की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

CHANDIGARH : देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है. भारत में हर रोज हजारों मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आम से लेकर खास लोग लगातार इसकी चपेट में आ रहे

एक और मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना, जांच में सीएम की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHANDIGARH : देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कम नहीं हो रही है. भारत में हर रोज हजारों मरीजों की संख्या बढ़ रही है. आम से लेकर खास लोग लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस वक्त कोरोना से जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद एक और राज्य के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना का टेस्ट आज करवाया. मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने कहा, ''मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हैं, टेस्ट करवाएं.''


आपको बता दें कि हाल ही में मनोहर लाल खट्टर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले थे. शेखावत के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खट्टर ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था. इसी क्रम में उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया है. 20 अगस्त को भी मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन उन्होंने खुद को तीन दिन के क्वारंटीन में रखा था.



गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई इस मीटिंग में हरियाणा के सीएम के अलावा कई अधिकारी भी शामिल हुए थे. शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने भी लोगों से अपील की थी कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को क्वारंटीन कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवाएं. शेखावत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें