ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

गलवान घाटी से बड़ी खबर : आखिरकार पीछे हटी चीन की सेना

DESK : 15 जून को बलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। गलवान घाटी में चीन की सेना अपने मौजूदा स्टेटस से पीछे

गलवान घाटी से बड़ी खबर : आखिरकार पीछे हटी चीन की सेना
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : 15 जून को बलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। गलवान घाटी में चीन की सेना अपने मौजूदा स्टेटस से पीछे हट गई है। एलएसी से चीन की सेना तकरीबन 1 किलोमीटर पीछे हटी है। पिछले दिनों भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए अधिकारी रैंक की बातचीत के बाद चीन की सेना पीछे हटी है। 


खबरों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं ने पिछले दिनों हुई बातचीत मेरी लोकेशन पर सहमति जताई थी। जिसके बाद सेना ने अपने मौजूदा स्थान से पीछे हटी हैं ।गलवान घाटी के पास अब बफर जोन बन गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा की कोई घटना आगे ना हो। इस वक्त की ताजा खबर यह है कि चीन की सेना ने गलवान घाटी में एलएसी पर लगाए गए अपने टेंट और बाकी साजो सामान को समेट लिया है और तकरीबन 1 किलोमीटर पीछे जा चुकी है। 


टॉप कमांडर लेवल की बातचीत में इस बात पर सहमति बनने के बाद चीनी सेना बैकफुट पर आई है। आपको याद दिला दें कि 15 जून को गलवान घाटी में जो हिंसक झड़प हुई थी।उसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे जबकि चीन को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय सेना और चीन सेना के बीच अब तक कई दौर में बातचीत हो चुकी है। हालांकि 15 जून की घटना के पहले से जून को भी दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी लेकिन उसके बावजूद 15 जून की रात हिंसक वारदात हुई 22 जून और 23 जून को दोनों देशों की सेनाओं के अधिकारी बातचीत कर चुके हैं और अब चीन की सेना पीछे हटी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें