Hindi News / india / दुनियाभर में Meta का सर्वर हुआ डाउन, Facebook और Instagram अचानक हुए ठप;...

दुनियाभर में Meta का सर्वर हुआ डाउन, Facebook और Instagram अचानक हुए ठप; यूजर्स परेशान

Facebook Down: Meta के Facebook और Instagram प्लेटफॉर्म अचानक डाउन हो गए, जिससे दुनियाभर के यूजर्स को लॉग-इन और एक्सेस में दिक्कत हुई। Downdetector पर एक लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि Meta ने समस्या सुधारने की बात कही है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 12, 2026, 8:30:59 PM

Facebook Down

- फ़ोटो Google

Facebook Down: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram गुरुवार शाम अचानक ठप पड़ गए, जिससे लाखों यूजर्स को ऐप और वेबसाइट दोनों पर सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज के चलते कई यूजर्स अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाए, जबकि कुछ लोगों को लॉग-इन और पेज रिफ्रेश करने में दिक्कत आई।


फेसबुक की आधिकारिक वेबसाइट खोलने या पेज रिफ्रेश करने पर यूजर्स को “Sorry, Something Went Wrong” का संदेश दिखाई दे रहा था। इसके साथ यह भी लिखा था कि कंपनी समस्या को ठीक करने पर काम कर रही है और जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।


यूजर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही। भारत समेत कई देशों के लोगों ने लगभग एक ही समय पर Facebook और Instagram की सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत की। कई शहरों से यूजर्स ने बताया कि वे Meta के प्लेटफॉर्म्स का सामान्य रूप से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।


Facebook और Instagram की सेवाएं प्रभावित होते ही यूजर्स अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए X (पूर्व में Twitter) का रुख करने लगे। देखते ही देखते #FacebookDown और #InstagramDown ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने पोस्ट कर बताया कि उनके अकाउंट अचानक लॉग-आउट हो गए हैं और दोबारा लॉग-इन नहीं हो रहे। खबर लिखे जाने तक Meta की ओर से आउटेज के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।