ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

133 बिहारी युवकों के बीच एक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

PATNA : बिहार के कटिहार के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अचानक हड़कंप मच गया। वह युवक 133 बिहारी युवकों के साथ रह रहा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे प्रशासन के

133 बिहारी युवकों के बीच एक निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के कटिहार के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अचानक हड़कंप मच गया। वह युवक 133  बिहारी युवकों के साथ रह रहा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


यूपी के भदोही जिले से ये खबर सामने आ रही है। जहां नेशनल कॉलेज शेल्टर होम में ठहरे बिहार के कटिहार निवासी 18 वर्षीय एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी होने के बाद एहतियाती कदम उठाने में प्रशासन जुट गया है। जानकारी सामने आने के बाद नेशनल कैंपस को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिस कमरे में कोरोना पीड़ित युवक ठहरा था उसको खाली करा लिया गया है।


वहीं, कैंपस में ठहरे 133 बिहारी मजदूरों के साथ कम्युनिटी किचन में कार्यरत और देखरेख करने वाले राजस्व कर्मियों सहित सुरक्षा कर्मियों की जांच कराने की तैयारी चल रही है। युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौके पर पहुंचा। वहां कैंपस में मौजूद 133 बिहारी मजदूरों के अलावे तमाम लोगों के जांच के आदेश दिए गये हैं। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें