ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Earthquake: होली के दिन सुबह-सुबह भूकंप, लद्दाख से लेकर जम्मू-कश्मीर तक डोली धरती

Earthquake: होली के दिन आज सुबह भारत के अलग-अलग इलाकों में भूकंप आया। कारगिल के साथ लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

Earthquake
होली के दिन सुबह-सुबह भूकंप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Earthquake: होली के दिन भारत के सुदूर उत्तरी हिस्से में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यहां रात 2.50 मिनट पर यह झटके महसूस हुए। वहीं कारगिल के साथ ही पूरे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। 


पहला भूकंप उत्तर भारत में आया। इस भूकंप का केंद्र लद्दाख का कारगिल क्षेत्र था। यहां पर देर रात 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। कारगिल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी। इस भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 15 किमी की गहराई में था। भूकंप देर रात आया, इसलिए ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं चला। लेकिन जिसे भी पता चला, वह तुरंत घर से बाहर की ओर भागा। कारगिल क्षेत्र में रात का तापमान काफी कम होने की वजह से यहां पर ठंड अब भी जारी है।


दूसरा भूकंप आज सुबह 6.01 बजे अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट केमेंग में महसूस किया गया। यहां पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई में था।। आपको बता दें कि लेह और लद्दाख दोनों ही इलाके भूकंपीय क्षेत्र-IV में आते हैं, जिसका मतलब है कि भूकंप के लिहाज से ये बहुत ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्र हैं। टेक्टोनिक रूप से सक्रिय हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण लेह और लद्दाख में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें