ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

डिब्रूगढ़ होगी असम की दूसरी राजधानी, सीएम हिमंत का ऐलान

Assam Second Capital: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर असम की भी दूसरी राजधानी बनाई जाएगी।

 Assam Second Capital
डिब्रूगढ़ होगी असम की दूसरी राजधानी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Assam Second Capital: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों को समान रूप से वितरित करने और कनेक्टिविटी में सुधार करने के उद्देश्य से उठाया गया है। महाराष्ट्र,जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तर्ज पर राजधानियां बनाई गई हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में ये सिस्टम है।


सीएम ने डिब्रूगढ़ को एक पूर्ण शहर और असम की दूसरी राजधानी के रूप में उन्नत करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय ठोस ग्राउंड वर्क कराने के बाद लिया गया है। इसका उद्देश्य जीवन को आसान बनाना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'डिब्रूगढ़ को एक पूर्ण शहर के रूप में अपग्रेड करने और इसे असम की दूसरी राजधानी के रूप में बदलने की हमारी घोषणा, जीवन को आसान बनाने और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ठोस जमीनी कार्य द्वारा समर्थित है।'


उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ को अगले तीन सालों के भीतर राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम प्रशासनिक कार्यों को अधिक समान रूप से वितरित करने, राज्य में विकास को बढ़ावा देने और विविध आबादी की जरूरतों को पूरा करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। आपको बता दें कि ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान शिलॉन्ग असम की राजधानी हुआ करता था और 1972 में मेघालय के गठन तक ऐसा ही रहा। 1973 में, राजधानी को आधिकारिक तौर पर गुवाहाटी के दिसपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें