ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार: 8 दिसंबर को धूमधाम के साथ मनाएंगे अपना 90वां जन्मदिन, फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज से होगा डबल सेलिब्रेशन

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। देओल परिवार ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, वहीं उनकी नई फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज से डबल सेलिब्रेशन होगा।

मुंबई
8 दिसंबर को धर्मेन्द्र का जन्मदिन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में अब लगातार सुधार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है, वहीं परिजन लगातार उनकी देखभाल में जुटे हुए हैं। फैंस भी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


आने वाला दिसंबर महीना धर्मेंद्र और उनके परिवार के लिए बेहद खास होने वाला है। 8 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके को भव्य बनाने के लिए देओल परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि धर्मेंद्र अपने परिवार और करीबियों के साथ इस खास दिन सेलिब्रेट करेंगे। अपना बर्थडे धूमधाम के साथ मनाएंगे।


इस बार जश्न इसलिए भी खास होगा क्योंकि उनकी एक बड़ी फिल्म भी इसी साल रिलीज होने जा रही है, जिससे यह मौका डबल सेलिब्रेशन का रूप ले लेगा। बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र जल्द ही अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।


बता दें कि सांस लेने में दिक्कत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वे अपने जुहू स्थित घर पर डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रहे हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी पत्नी हेमा मालिनी, सन्नी देओल, बॉवी देओल, इशा देओल, सलमान खान और अमिताभ बच्चन समेत तमाम लोगों ने उनकी सलामती की दुआएं मांगी।


इसी का नतीजा है कि अब धर्मेन्द्र की तबीयत में सुधार हो रहा है। अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। देओल परिवार अब उनके बर्थडे को यादगार बनाने में लगा है। 8 दिसंबर को धूमधाम के साथ धर्मेन्द्र का बर्थडे मनाया जाएगा जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें भी शामिल होंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें