ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

दिल्ली: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन पैदा करने वाले को लटका दिया जाएगा

DESK: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। दिन पर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की समस्या सामन

दिल्ली: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन पैदा करने वाले को लटका दिया जाएगा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। दिन पर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की समस्या सामने आ गई है। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा तो हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। 



दिल्ली हाईकोर्ट ने आज कहा था कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन में कोई भी अधिकारी ऑक्सीजन सप्लाई में अड़चन डाल रहा है तो हम उसे नहीं बख्शेंगे, उसे फांसी पर लटका देंगे। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई।



कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की सांस लेने में आई परेशानी को देखते हुए महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने जल्द से जल्द ऑक्सीजन दिलाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है। हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। किसी को नहीं बख्शेंगे। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें