ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Chhath Puja 2025: छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महापर्व में अब इतने दिन की रहेगी छुट्टी

Chhath Puja 2025: दिल्ली सरकार ने पहली बार छठ पूजा पर डेढ़ दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। यमुना घाटों पर फिर से छठ की अनुमति दी गई है और पिछली सरकार द्वारा दर्ज FIR भी वापस ली जाएंगी। रेखा गुप्ता सरकार भव्य आयोजन की तैयारी में है।

Chhath Puja 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chhath Puja 2025: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। इस बार राजधानी में पहली बार छठ पर्व के लिए डेढ़ दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सभी सरकारी दफ्तर बंद कर दिए जाएंगे और 28 अक्टूबर को पूरे दिन की छुट्टी रहेगी।


अब तक दिल्ली में छठ पर्व के लिए केवल एक दिन की छुट्टी दी जाती थी, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि दिल्ली में लगभग 5 लाख पूर्वांचली मतदाता हैं, जो इस पर्व पर अपने गृह राज्य जाकर मतदान भी करते हैं।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार छठ पर्व को दीपावली की तर्ज पर भव्यता से मनाया जाएगा, जैसा कि कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव हुआ था। दिल्ली सरकार यमुना घाटों पर 17 स्थानों पर मॉडल छठ घाट बना रही है, जिनमें से कुछ कई किलोमीटर लंबे हैं। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक पूरी तैयारी की जा रही है।


मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी थी और 2021 में छठ व्रतियों पर केस भी दर्ज हुए थे। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी केसों को वापस लेगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पुष्टि की है कि केजरीवाल सरकार द्वारा दर्ज सभी FIR रद्द की जाएंगी।


इस बार छठ पूजा के लिए 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछले साल 929 स्थानों पर ही पूजा हुई थी। प्रत्येक जिले में कम से कम एक मॉडल घाट बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी घाटों पर स्वागत गेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, और सुरक्षा व्यवस्था सरकार की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने खुद घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और दिल्ली सरकार एक ऐतिहासिक छठ पूजा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें