ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोरोना से एक सांसद की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान ली आखिरी सांस

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से लोकसभा के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का निधन हो गया है. तीन सप्ताह पहले उनके कोरोना व

कोरोना से एक सांसद की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान ली आखिरी सांस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI :   इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से लोकसभा के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का निधन हो गया है. तीन सप्ताह पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद के निधन पर शोक जताया है. पीएम ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सांसद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है.


आंध्र प्रदेश के तिरुपति लोकसभा सीट से विजयी सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का  निधन कोरोना वायरस की वजह से हो गया है. 65 साल के लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है. दुर्गा प्रसाद के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है.


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उप मुख्यमंत्री के नारायण स्वामी, उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी और चित्तूर जिले के कई विधायकों ने प्रसाद की मौत पर दुख व्यक्त किया है. वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके थे.



पीएम मोदी ने कहा, ''लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन से दुखी हूं. वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश की प्रगति में प्रभावी योगदान दिया. इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं. ओम् शांति.'' 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें