ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

कोरोना को भगाने के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

DESK: एक ओर जहां कोराना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना के कारण कई लोगों की जाने जा रही है। वही गुजरात से आई तस्वीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां लोगो

कोरोना को भगाने के लिए गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  एक ओर जहां कोराना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना के कारण कई लोगों की जाने जा रही है। वही गुजरात से आई तस्वीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां लोगों को कोरोना का कोई डर ही नहीं है। ना तो उन्हें अपनी फ्रिक है और ना ही दूसरों की। दरअसल यह तस्वीर कोरोना महामारी को भगाने के नाम निकाले गये शोभा यात्रा की है। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि ऐसा करने से देश से कोरोना भाग जाएगा। इसी विश्वास के कारण भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।  


साणंद स्थित एक मंदिर में जल चढ़ाने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। शोभा यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। गाजे बाजे के साथ निकाले गये शोभा यात्रा में महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। जहां जल को चढ़ाकर कोरोना को भाग जाने की प्रार्थना की गयी। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ना तो किसी के चेहरे पर मास्क लगा था और ना ही इस यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया गया। मंदिर में जल चढ़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया। जिस पर आपदा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 


 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें