ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3980 मौतें

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है. एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या पीक पर पहुंच रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पि

कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3980 मौतें
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है. एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या पीक पर पहुंच रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज हुए कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बुधवार को देश में कोरोना के 4,12,618 नए मामले दर्ज किए गए. यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना केस 4 लाख के पार गए हैं.




बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को देश में कोरोना के 4,02,351 नए मामले सामने आए थे. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया.पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई. पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली.


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा, 7 राज्यों में 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस हैं. 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के केस हर दिन 2.4 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें