ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

कोरोना का कहर जारी: चुनाव आयोग के दो अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सहित कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। हर आम और खास लोगों

कोरोना का कहर जारी: चुनाव आयोग के दो अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सहित कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। हर आम और खास लोगों को कोरोना अपनी चपेट में लेता जा रहा है। चुनाव आयोग के दो वरीय अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। गौरतलब है कि सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।


देश में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते ही जा रहे हैं. लगातार तीसरे दिन भी 2.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से हाहाकार मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 56 हजार 828 लोग संक्रमित पाए गए. हालांकि पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 54 हजार 234 लोग ठीक भी हुए. इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.43 लाख लोग रिकवर हुए थे. 


वहीं, अब तक 1 लाख 80 हजार 550 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. हर दिन हो रहीं मौतों के मामले में भारत एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है. दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर अमेरिका है. ब्राजील में अभी हर दिन करीब 1,500 लोगों की मौत हो रही हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 400-600 के बीच रह रहा है. भारत में सोमवार को 1,757 मरीजों की मौत दर्ज की गई. 


सोमवार को 78.37% यानी 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान देश के 10 राज्यों में हुई. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58,924 संक्रमित पाए गए. उत्तर प्रदेश में 28,211, दिल्ली में 23,686, कर्नाटक में 15,785, केरल में 13,644, छत्तीसगढ़ में 13,834, मध्यप्रदेश में 12,897, तमिलनाडु में 10,941, राजस्थान में 11,967, गुजरात में 11,403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें