ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने अंतिम सांस ली है। लंबी बीमारी के बाद आज सुबह

कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में वीरभद्र सिंह ने अंतिम सांस ली है। लंबी बीमारी के बाद आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे वीरभद्र सिंह का निधन हुआ। उनका इलाज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा था। 


वीरभद्र सिंह बीते 2 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दो बार कोरोना का संक्रमण हुआ लेकिन कोरोना को उन्होंने मात दी थी लेकिन पोस्ट कोविड इफेक्ट से लगातार वह परेशान थे। सांस लेने में परेशानी समेत अन्य बीमारियों के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी तबीयत में बेहद धीमा सुधार हो रहा था और आखिरकार आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 


वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लगभग चार दशक तक हिमाचल प्रदेश की राजनीति को उन्होंने प्रभावित किया। 9 बार विधायक रह चुके वीरभद्र सिंह पांच बार सांसद भी चुने गए थे। उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा। फिलहाल वह सोलन जिले की अरकी से विधायक थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं समेत अन्य दलों के नेताओं ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदना जताई है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें