ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

सीएम आवास रिनोवेशन मामला: मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, LG ने दिए जांच के आदेश

DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद अब सीएम आवास रिनोवेशन के मामले में केजरीवाल की मुश

सीएम आवास रिनोवेशन मामला: मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, LG ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद अब सीएम आवास रिनोवेशन के मामले में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। LG ऑफिस ने सरकार को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।


दरअसल, अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के साजो सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च करने का मामला चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के बंगले की मरम्मत पर कुल 44.78 करोड़ रुपये खर्च किये गए। 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 किस्तों में ये राशि खर्च की गई। इसमें इंटेरियर डेकोरेशन पर 11.30 करोड़ रुपये, पत्थर और मार्बल लगाने पर 6.02 करोड़ रुपये, कंसल्टेंसी पर एक करोड़ रुपये, बिजली फिटिंग औऱ उपकरण पर 2.58 करोड़ रुपये, अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़ रुपये, आलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये और किचेन के सामान पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।


सरकारी आवास की साज सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च कराने का मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने इसपर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। LG दफ्तर की तरफ से दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिनोवेशन से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। कागजातों के आधार पर मुख्य सचिव विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों की भूमिका की जांच करेंगे। इसकी भी जांच की जाएगी कि रिनोवेशन के लिए वित्तीय नियमों में बदलाव तो नहीं किए गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें