DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से आ रही है, जहां थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। 30 फीट की ऊंचाई से स्लैब का हिस्सा मजदूरों पर गिर गया। इस घटना में 9 मजदूरों की स्लैब के नीचे दबने से मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना मंगलवार देर शाम एननोर थर्मल पावर प्लांट की है। जहां कंस्ट्रक्शन साइट में जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी 30 फीट की ऊंचाई से स्लैब का हिस्सा अचानक मजदूरों के ऊपर गिर गया और इस हादसे में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी तो वही कई मजदूर घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि थर्मल पावर स्टेशन में लोहे का ऊंचा स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था तभी इसका कुछ हिस्सा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। स्लैब गिरने का कारण क्या था इसका पता भी पुलिस लगा रही है।




