ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी, पोस्ट कोविड समस्याओं के कारण एम्स में भर्ती

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ी, पोस्ट कोविड समस्याओं के कारण एम्स में भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पोस्ट कोविड समस्याओं की वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराना पड़ा. 


बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अप्रैल महीने में कोविड पॉजिटिव हुए थे. उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि बीते दिनों उन्होंने कोरोना को मात भी दे दी थी. लेकिन अचानक संक्रमण के बाद होने वाली तकलीफों के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है.


गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री आज 01 जून को CBSE, ICSE समेत तमाम स्‍टेट बोर्ड के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला सुनाने वाले थे. बीते महीने केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में इस मामले पर विचार किया गया था और सभी राज्‍यों को अपने जवाब केंद्र सरकार को भेजने के लिए 1 सप्‍ताह का समय दिया गया था. शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी जवाबों पर विचार के बाद 01 जून को अंतिम घोषणा की जाएगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें