Caste Census: बड़ी खबर दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है. जातिगत जनगणना पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में जाति जनगणना करने का निर्णय लिया गया है. कैबिनेट की बैठक के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दें .
केंद्रीय मंत्री ने बताा कि अब जनगणना में ही जातियों की गणना होगी. पहले की कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया. हमारी सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, कांग्रेस ने जातीय गणना कभी नहीं कराई, सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया है.
अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है. राजनीतिक मामलों की कैबिनेट को 'सुपर कैबिनेट' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के टॉप मिनिस्टर्स शामिल होते हैं. पीएम मोदी अध्यक्ष होते हैं.इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस सुपर कैबिनेट के सदस्य हैं.




