ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बजट 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, टैक्सपेयर्स को नहीं मिली राहत

DELHI: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। देशभर के

बजट 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, टैक्सपेयर्स को नहीं मिली राहत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। देशभर के टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी कि अंतरिम बजट में सरकार उन्हें राहत दे सकती है लेकिन टैक्सपेयर्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया।


अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के आम टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं दी है और टैक्स स्लैब और टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में टैक्सपेयर्स पहले जितना टेक्स दे रहे थे आगे भी उसी दर से इनकम टैक्स देना होगा।


वित्त मंत्री ने कहा किदेश के फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के सामने संशोधित करके 5.8 फीसदी पर किया गया है। टैक्स रिसीट के बजट को भी संशोधित किया है। हम फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्य को संशोधित कर रहे हैं। 24-25 में देश के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को जीडीपी के कुल आकार के सामने घटाकर 5.1 फीसदी पर किया जा रहा है।


निर्मला सीतारमण ने कहा कि 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी कर दी गई है और देश में 1000 से अधिक नए एयर क्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये का खर्च होगा और इसके खर्च में 11 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। रेलवे के लिए एलान करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे भारत में 40 हजार बोगियों को अपग्रेड किया जायेगा।


सीतारमण ने कहा गया कि विकास कार्यक्रमों ने सभी के लिए आवास, हर घर जल, सभी के लिए बिजली, सभी के लिए रसोई गैस और रिकॉर्ड समय में सभी के लिए बैंक खाते का लाभ दिया गया है। वित्तीय सेवाओं के जरिए प्रत्येक घर और व्यक्ति को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने पर फोकस है। ये बजट आगे चलकर विकसित भारत के रोडमैप को बनाने में काफी सहायक होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें