ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बजट 2024: आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा, अब इन्हें भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट को संसद में पेश कर दिया है। सदन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया

बजट 2024: आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा, अब इन्हें भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट को संसद में पेश कर दिया है। सदन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है।


लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि आयुष्मान भारत योजना में अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ASHA कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। सरकार उन्हें भी इस योजना का लाभ देगी और उनका भी मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने देश के मेडिकल कॉलेजों में भी सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। 


वहीं वित्त मंत्री ने टीकाकरण को लेकर ऐलान करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए भी सरकार टीकाकरण लेकर आई है। लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों का विकास भी किया जाएगा।


बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। जिसमें देश में सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत भर्ती होने से एक सप्ताह पहले से ही जांचों और डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन तक का खर्च सरकार द्वारा दिया जाता है। कैंसर, गुर्दा रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज भी इस योजना के तहत किया जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें